आदमी गोरा हो या काला क्या फर्क पड़ता है
अखलाक अच्छा है कि बुरा इसका फर्क पड़ता है।
रिश्वत कितनी खिलाई क्या फर्क पड़ता है
काम हुआ या कि नहीं हुआ फर्क पड़ता है।
मेहनत से कमाई गई है या फिर लूट कर
दौलत सफ़ेद हो या काली क्या फर्क पड़ता है।
वक्त था लोग पैसा छोड़ देते थे आदर्श नहीं
आज पैसा है आदर्श नहीं क्या फर्क पड़ता है।
अब महत्ता मिलती है पैसे को या पद को
नजरिया बदल गया है इसका फर्क पड़ता है।
No comments:
Post a Comment